दनियावां: फरीदपुर शंकर स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Daniawan, Patna | Apr 16, 2026 फरीदपुर शंकर स्थान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते हैं दानियावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की पहचान नगरनौसा निवासी उपेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।