लवन: बलौदाबाजार अग्निकांड में फंसे लवन क्षेत्र के ढनढनी निवासी को मिला सहयोग, पेशी के लिए दी गई आर्थिक सहायता
आज दोपहर 3 बजे जानकारी अनुसार बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में फंसे लवन क्षेत्र के ग्राम ढनढनी निवासी संदीप कोसले को न्यायालय में पेशी हेतु जाने के लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग राशि प्रदान की गई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पेशी में जाने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने आगे आकर मदद की।