गिरिडीह: धरियाडीह में सात फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप, सर्प मित्र रॉकी नवल ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
गिरिडीह शहर के धरियाडीह इलाके में शुक्रवार सुबह 8 बजे करीब सात फीट लंबा अजगर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को आवासीय क्षेत्र के समीप झाड़ियों में देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने सर्प मित्र रॉकी नवल को सूचना दी।