नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत भवन में खेत बचाओ कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन
पहसारा पूर्वी पंचायत भवन पर शनिवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर बीटीएम विवेकानंद सिंह ने लोगों को परंपरागत विधि से खेती करना छोड़ कर नई तकनीक और पुनर्जीवी खेती करने की अपील की। इस अवसर पर खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशक के छिड़काव रोकने की बात कही गई।