कालापीपल विधानसभा के ग्राम नांदनी में कुल ₹11 करोड़ 8 लाख की लागत से बनने वाली कांकड वाली माताजी से नांदनी होते हुए आलनिया — व्हाया डांडिया खेड़ी मार्ग लंबाई 8.52 किमी की सड़क का भूमिपूजन विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और आर्थिक गतिविधियों में नई गति प्रदान करेगी।