ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम भरतपुरा में हार जीत की बाजी लगाते हुए 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार, लगभग ₹20,300 नकदी की बरामद
थाना सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भरतपुरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को फड़ से लगभग 20 हजार ₹300 की नगदी एवं 52 ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।