ललितपुर: ग्राम ऐरावनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
ग्राम ऐरावनी निवासी एक युवक को उसके परिजनों द्वारा अचेत अवस्था में शनिवार रात्रि के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में मौत की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया था। जहां आज रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।