बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर: बारात जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत, पुलिस जांच में जुटी
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-मुरीसेमर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात महदेईया पेट्रोल पंप के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अंतर्गत सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशूली गांव निवासी स्वर्गीय लखन राम के 35 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि के रूप में हुई है। मृतक के मामा सुखन राम ने बताया