राठ: पहाड़ी वीर मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | Jun 19, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों के चलते डिलीवरी बॉय का काम करने वाले 38 वर्षीय एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।