शिकोहाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र चनोरा रोड पर चलती बाइक से महिला से पर्स लूटने का मामला, मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित चनौरा रोड पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चलती बाइक पर सवार महिला का बुधवार दोपहर तीन बजे क़रीबन पर्स लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता किरन ने पति के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।