हाथरस: ऑटो पार्ट्स कंपनी में काम करने वाले बुलट सवार युवक को डंपर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद हाथरस के गांव नगला अपरवल बेदई सादाबाद जनपद हाथरस निवासी एक युवक अनुज कुमार पुत्र श्याम सिंह गुड़गांव में एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में जॉब करता था। गुड़गांव में बुलट से ड्यूटी पर जाते समय युवक को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को गुड़गांव से उपचार के लिए आगरा ले आए।