देहरादून: देहरादून में अवैध अतिक्रमण पर विभाग की कार्रवाई जारी, टीमों ने श्रेणियों में कार्रवाई की शुरू
देहरादून में अवैध अतिक्रमण पर विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और हाल ही में बैठक भी की गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। दूसरी कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होगी जिनका नक्शा स्वीकृत नहीं है।