बाड़मेर के पुरानी सब्जी मंडी बावड़ी चौक में एक युवक ने शराब के नशे में शनिवार दोपहर 3:00 उत्पात मचाया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवक को पड़कर कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर गई जहां पर उसका मेडिकल करवा कर पुलिस थाने लेकर गई।