खजनी: भक्ति और आस्था में डूबा बलुवा भवानी बक्स सिंह गांव, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर गली गूंजी जयकारों से
गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट अंतर्गत बलुवा भवानी बक्स सिंह गांव सोमवार को भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में गांव के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।