बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने DM से लगाई फरियाद, भदावल खदान के संचालक पर फसलों को बर्बाद कर अवैध खनन करने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Nov 6, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अतर्रा तहसील क्षेत्र के भदावल गांव के रहने वाले कुछ किसान पहुंचे। जहां पर इन्होंने बागे नदी में संचालित मौरंग की खदान के ठेकेदार के द्वारा खेतों में लगी फसलों को उजाड़ देने का आरोप लगाया तो वहीं अवैध रूप से नदी की जलधारा से खनन करने का आरोप लगाया। और डीएम को शिकायती पत्र देते हुए पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।