धमतरी: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 357 पदों पर होगी सीधी भर्ती
धमतरी जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 11 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।