चैनपुर: लोकेया गांव में पानी की तलाश में नीलगाय कुएं में गिरी, बचाव कर निकाला गया
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के मझिगावां पंचायत के लोकेया गांव में छः नीलगाय पानी की तलाश मेंन शुक्रवार रात को ही कच्चे कुएं में गिर गई । ग्रामीण जब शनिवार सुबह अपने पशुओं को देखने निकले तो नीलगाय की आवाज आई। फिर लोगों को बुलाकर निकालने की रस्साकसी तेज हुई पर नहीं निकली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया अनिता देवी को दी।