नजीबाबाद: किरतपुर में ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, बाइक कार से टकराई, बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
ग्राम शाहपुर सुक्खा के सामने रविवार को 5:30 एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आ रही कार से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शकरपुरी निवासी नफीस (उम्र लगभग 70 वर्ष) अपने धेवते अनीस (उम्र करीब 18 वर्ष), पुत्र इरशाद, घायल हो गए।