दिल्ली कैंटोनमेंट: साउथ वेस्ट AATS पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल एक बदमाश को गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया, 4 पिस्टल बरामद
साउथ वेस्ट ज़िले की AATS पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल एक नामी बदमाश को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सुरेश उर्फ़ टाइगर है जो दिल्ली मंगोलपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 4 पिस्टल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। यह मंगोलपुरी थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही 21 आपराधिक मामले दर्ज़ है।