घोड़ाडोंगरी: गणेश विसर्जन को लेकर घोड़ाडोंगरी में पुलिस प्रशासन ने आयोजित की शांति समिति की बैठक, गणमान्य नागरिकों रहे मौजूद।
बुधवार को घोड़ाडोंगरी में आगामी गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, विभिन्न मंडलों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य गणेश उत्सव एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न को कहा।