सिवनी: सिवनी के सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव का तबादला, अवैध शराब संरक्षण के आरोपों के बीच हुई कार्रवाई
Seoni, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी में पदस्थ सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव का गुरुवार को स्थानांतरण सिंगरौली कर दिया गया है। उनके तबादले के बाद जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल प्रणय श्रीवास्तव पर अवैध शराब सप्लाई और अघोषित अहातों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।