चिलुआताल क्षेत्र के मजनू चौकी की पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार अपनी टीम के साथ हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।