परासिया शहर से उंचाई पर बसे पांच वार्डों की पानी की समस्या खत्म करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को 5 बजे मंगली बाजार तक पाईप लाईन से मंधान बांध का पानी पहंुचाने वाली पाईप लाईन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सर्वे किया। पूरे शहर में नौ किलोमीटर पाईप लाईन डाला जाना है। मंगली बाजार तक पाईप लाईन पहंुचने से यहां की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।