विदिशा नगर: शेरपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, कराया पीएम...
सिविल लाइन थाने के शेरपुरा निवासी 20 वर्षीय हर्षवर्धन सिहं ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, तबियत बिडने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।