चांदवा: डेढ़ टांगवा घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,बाल- बाल बचे चालक उपचालक
चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में शुक्रवार की दोपहर लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रही लोहा लोड लोड एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में चालक व उप चालक की जान बाल-बाल बच गयी। घटना के बाद चालक-उप चालक मौके से फरार हो गए।