झाझा: खुरीपरास गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे के रॉड से वार कर किया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 10, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के खुरीपरास गांव में चापाकल से पानी लेने के विवाद पर शनिवार की रात्रि 8:30 बजे बड़े भाई को छोटा भाई ने मारपीट कर लोहे के रॉड से वार कर घायल कर दिया। घायल की पहचान पिंटु मांझी के रूप में हुई है जिसे डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। घायल ने बताया कि मारपीट करने वाला छोटा भाई फुसकान मांझी है