बरेली: किला थाना क्षेत्र के सत्य प्रकाश पार्क में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
किला थाना क्षेत्र के सत्य प्रकाश पार्क पर दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने जमकर व्यक्ति की पिटाई कर दी।