खगड़िया: मुहर्रम पर शहर के मथुरापुर में निकला भव्य ताजिया जुलूस, युवाओं के करतबों ने मोहा मन
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर सुबह 10 बजे भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर पूरे मथुरापुर का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार और अन्य आकर्षक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। जुलूस देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या