ग्राम राम्हेपुर निवासी श्री फलित पुरेना ने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अपना विवाह प्रमाण पत्र बनवाया। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
जिले में 332 सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से 441 से अधिक शासकीय सेवाएं समयबद्ध, सरल और सहज रूप से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।