लखीमपुर: सुरजनपुर गांव निवासी मानसिक रूप से पीड़ित महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरजनपुर गांव निवासी महिला मीना देवी पत्नी रामासरे की मैलानी रेलवे स्टेशन के नारंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मीना देवी बीते कई दिनों से मानसिक रूप से पीड़ित थी। बगैर बताएं मीना देवी घर से कहीं चली गई थी। मौत की खबर सुनते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों में छाया हुआ है ।