गोंडा: गोंडा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्र का वितरण
Gonda, Gonda | Nov 9, 2025 गोंडा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज हो गया है। रविवार 5 बजे ADM आलोक कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं और घर-घर वितरण शुरू हो गया है। जिले के 25.52 लाख मतदाताओं को 2-2 सेट प्रपत्र दिए जा रहे हैं। प्रपत्र भरने के बाद मतदाता का सत्यापन किया जा रहा है। विधानसभावार प्रक्रिया पूरी कर पुनरीक्षण कार्य जारी है।