साल्हावास: खातिवास गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित-
खातीवास गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला शिक्षा विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में खातीवास गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।