अनूपपुर: 600 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी धनंजय सिंह की जमानत खारिज
अनूपपुर: लगभग 599.795 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी के मामले में आरोपी धनंजय सिंह पटेल की जमानत याचिका माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल ने निरस्त कर दी। आरोपी 25 दिसंबर 2025 से केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध है। एसटीएफ ने ट्रक से 94 पैकेट गांजा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया था।