कटनी नगर: भगवान श्रीचित्रगुप्त जयंती पर कायस्थ समाज ने निकाली शोभायात्रा, कर्मों का रखते हैं लेखा-जोखा
भगवान श्रीचित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कायस्थ समाज के तत्वाधान में शोभा यात्रा का आज गुरुवार शाम 6:30 मिनट पर शहर के स्टेशन रोड स्थित श्रीदक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से आयोजन किया गया। बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ न्याय के देवता भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।