गुना कैंट थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा है। 20 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 19, 20 नवंबर 2055 की रात गोविंद गार्डन कॉलोनी में रेलवे पटरी के पास जुआ खेलते कैंट क्षेत्र निवासी 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से 6300 रुपए नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।