झुंझुनू: झुंझुनूं में पॉकेटमारी के शक में युवक की जमकर धुनाई, वीडियो आया सामने
झुंझुनूं शहर के पीरू सिंह सर्कल के पास बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरी के संदेह पर एक युवक की लोक परिवहन बस के कंडक्टर और चालक सहित अन्य युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद कंडक्टर और चालक युवक को जबरन बस में डालकर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोक परिवहन बस जयपुर से पिलानी जा रही थी। पिटाई के दौरान युवक चोरी के आरोप से इनकार कर रहा था