डीग: गैस संकट और महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद का बजट, कचोरी-समोसे से मिठाइयों तक सभी महंगे
बढ़ती महंगाई और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर अब सीधे लोगों की थाली और स्वाद पर दिखाई देने लगा है। शहर के हलवाई, फास्ट फूड विक्रेता, ढाबा संचालक और रेस्टोरेंट मालिकों ने बढ़ती लागत के चलते खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। मिठाइयों से लेकर समोसा, कचोरी, चाय और अन्य नाश्ते की चीजें अब पहले की तुलना में महंगी हो गई हैं।