मुरैना नगर: मुरैना की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटा-जाम नाला, बारिश में गंदा पानी घरों तक पहुंचा,कई परिवारों ने छोड़े आशियाने।
मुरैना नगर निगम के वार्ड 46 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटा और जाम नाला लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश में गंदा पानी घरों तक पहुंचने से जलभराव हो गया और आवागमन प्रभावित है। रहवासियों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद नाले का निर्माण नहीं हुआ। कई परिवार घर छोड़ चुके हैं। लोगों ने सफाई, नया नाला और पटिया बनाने की मांग की है।