भीकनगांव क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिंचाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से संचालित सिंचाई परियोजना में पानी चोरी का खुलासा हुआ है। आरोप है कि मुख्य पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर अवैध कनेक्शन लिया गया और खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा था।