फतेहपुर: बुधईयापुर गांव में कुत्ते के हमले से 15 भेड़ों की मौत, खूंखार कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गांव में कुत्तों के हमले से 15 भेड़ों की मौत के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि खूंखार कुत्तों ने भेद के झुंड में हमला कर दिया। भेड़ जान बचाकर इधर उधर भागते रहे लेकिन कुत्तों ने भेड़ के झुंड में हमला कर 15 भेड़ को मौत के घाट उतार दिया। गांव में कुत्ते के इस आतंक को देख लोग दहशत में है