डोमचांच: नवलशाही के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के साथ मनाई जा रही बकरीद
नवलशाही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुरुवार को 12 बजे मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तथा मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी।वहीं पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।