महावन: कस्बा गोकुल में आवारा दो सांडों की लड़ाई के बीच फंसे श्रद्धालु हुए घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल
कस्बा गोकुल में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है बुधवार की रात दो सांडों की लड़ाई के बीच में एक श्रद्धालु फस गया मुश्किल से लोगों ने उसकी जान बचाई स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला होने के बावजूद बड़ी संख्या में आवारा सांड खुले में घूम रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है