ललितपुर: यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 163 वाहनों का एम. वी. एक्ट की धाराओं में चालान, 02 वाहनों को किया सीज
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके दौरान यातायात पुलिस द्वारा 163 वाहनों का एम. वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान करते हुए 02 वाहनों को सीज किया है।