देवास: ग्राम पंचायत सुकल्या क्षिप्रा में कुंड का कायाकल्प किया गया, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
Dewas, Dewas | Apr 12, 2026 बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच देवास जिले की ग्राम पंचायत सुकल्या (क्षिप्रा) ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। प्राचीन शिप्रा कुंड की व्यापक सफाई के बाद, अब पंचायत द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से कुंड को जल से भरने की पुख्ता व्यवस्था की गई है।