आरा: मंदूरी गांव में विषैले जन्तु के काटने से घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 23, 2024 भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव में बुधवार की शाम विषैले जन्तु के काटने से घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव निवासी धर्मजीत चौहान की चार वर्षीय पुत्री ममता कुमारी है। इधर मृत बच्ची के परिजन ने