आरा: जमीरा गांव में पंचायत के मुखिया के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Arrah, Bhojpur | May 23, 2024 जमीर पंचायत के मुखिया साबित देवी के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खास तौर पर सभी जीविका दीदी को बुलाया गया और उनके बीच मेहंदी प्रतियोगिता करा कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही शपथ दिलाया गया कि हर जीविका दीदी अपने मत का प्रयोग करेगी और अन्य लोगों से भी अपील करेगी।