सुपौल: भोज से लौट रहे परिवार पर नशेड़ियों ने किया हमला, पांच लोग जख्मी; सदर थाने में शिकायत दर्ज
Supaul, Supaul | Jun 10, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या-13 स्थित पुरानी दुर्गा स्थान में मंगलवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कथित रूप से शराब के नशे में धुत कुछ लोगों द्वारा एक परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सभी घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मल्लू मुखि