कटिहार: नगर थाना क्षेत्र में देसी शराब की होम डिलीवरी करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शनिवार की शाम 4 बजे नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी शराब की होम डिलीवरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिद्धेश्वर यादव के रूप में हुई है।