खुसरूपुर: बाहापुर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत
बाहापुर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। किशोर सालिमपुर थाना के मझौली गांव निवासी बालेश्वर सिंह के पुत्र शैलेश कुमार है। मृतक खुसरूपुर लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आ रहा था। इसी क्रम में यह घटना घटी है। परिजन भी खुसरूपुर स्टेशन पहुंच गए हैं। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।