जखनिया: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक हाईटेंशन लाइन के नीचे पीपल के पेड़ पर चढ़ा, पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा
जौहरगंज में मंगलवार को उस समय जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई, जब मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अज्ञात युवक सुरक्षाकर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर पीपल के ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के ऊपर कुछ दूरी पर हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। युवक को पेड़ पर चढ़ा देख लोगों द्वारा डायल-112 पर दी गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे नीचे उतरवाया।